फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के तहत छात्राओं को सहायता देने का प्रावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। केन्द्र सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी विभाग द्वारा संचालित विज्ञान ज्योति कार्यक्रम अपने चौथे चरण में 250 जिलों में नवोदय विद्यालय समिति के सहयोग से सफलता पूर्वक चल रहा है। कार्यक्रम के तहत इस वर्ष विद्यालय की कक्षा 10वीं व 12वीं (विज्ञान संकाय) की छात्राओं का चयन किया गया है। यह जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय घुसकानी के चेयरमैन अजय कुमार ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चिकित्सा और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य सुनिश्चित करने के लिए विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के तहत प्रत्येक छात्रा को एक हजार रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क पुस्तकें और विज्ञान विषय के विशेषज्ञों द्वारा समय-समय पर तैयारी के लिए सेमिनार का आयोजन व प्रशिक्षण दिया जाएगा। जवाहर नवोदय विद्यालय रोहतक में इस कार्यक्रम के अन्तर्गत आनलाईन रोल मॉडल इंटरेक्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विज्ञान विषय के विशेषज्ञ के तौर पर महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय की प्रोफेसर और जीव विज्ञान की विभागाध्यक्ष विनीता शुक्ला ने छात्राओं से वार्तालाप किया और बताया कि कैसे अपना केरियर (एसटीईएम) साईंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स में सुनिश्चित करें। केरियर कांउसलिंग के साथ ही उन्होंने सभी छात्राओं को प्ररेणा भी दी। इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय रोहतक से प्राचार्य राजेश गुप्ता, उप प्राचार्य ममता शर्मा एवं कार्यक्रम संयोजक सोनिया श्रैय मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें