06सीटीके34-महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक व शोधार्थी। स्रोत
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से एकेडमिया-इंडस्ट्री कांग्लोमरेट ऑन इंटरडिसिप्लिनरी आस्पेक्ट्स इन लाइफ साइंसेज विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई। बायो-रेड लैब्स प्राइवेट लिमिटेड भारत के विशेषज्ञों की ओर से रियल-टाइम पीसीआर व वेस्टर्न ब्लॉटिंग पर शोधार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। माइक्रोबायोलॉजी विभाग अध्यक्ष डॉ. पूजा सुनेजा ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों, शोधकर्ताओं और पेशेवरों को उन्नत आणविक जीव विज्ञान तकनीकों में व्यावहारिक कौशल से लैस करना था। इस अवसर पर डॉ. अनीता रानी, डॉ. पूजा गुलाटी, डॉ. केके शर्मा, डॉ. संजय कुमार और डॉ. राजीव कुमार मौजूद रहे। संवाद