फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गुड टच-बैड टच और पॉक्सो एक्ट की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ (वि)। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, नारनौल के तत्वावधान में बुधवार को आरपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महेंद्रगढ़ में पैन इंडिया स्कूल अभियान (सुरक्षित बचपन अभियान) के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट-2012 और बाल सुरक्षा से जुड़े कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव और प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी ने न्यायिक अधिकारियों का स्वागत किया। अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) विक्रांत सिविल जज, (जूनियर डिवीजन) परमिंदर सिंह डीएलएसए प्रतिनिधि सुशीला, डॉ. पवित्रा राव, सीईओ इंजीनियर मनीष राव और डिप्टी सीईओ कुनाल राव, प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी सहित अन्य लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें