फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बांग्लादेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महावीर पार्क के बाहर मंगलवार को सनातन रक्षा मंच व अन्य संगठन की ओर से बांग्लादेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद विरोध प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और उपायुक्त को बंग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। वहीं, सनातन रक्षा मंच और अन्य संगठन ने बांग्लादेश सरकार को चेतावनी है कि अगर वह होश में नही आई तो रोहतक से बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। संगठनों ने भारत सरकार को नाम पर उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा को दिया ज्ञापन में कहा कहा कि सरकार बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार और क्रूरता के कारण हिंदू समाज अजय और भयभीत है। कट्टर इस्लामी संगठनों की ओर से हिंदुओं के धार्मिक स्थल को तोड़ा गया। आगजनी की गई। वहां की सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस मूकदर्शक के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने नोबेल पुरस्कार समिति से आह्वान किया कि मोहम्मद यूनुस को दिया नोबल शांति पुरस्कार वापस लिया जाए। इस माैके पर सीताराम व्यास, महामंडलेश्वर स्वामी कपिलपुरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद महाराज मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें