फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: टिटौली में 24 घंटे चलेगा धरना, धरनास्थल पर हुई खाने की व्यवस्था

Sat, 17 Feb 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पंजाब से आने वाले किसानों के साथ दिल्ली कूच व उनके समर्थन में धरने पर टिटौली गांव में बैठे किसानों का धरना अब 24 घंटे चलेगा। धरनास्थल पर अब किसानों के लिए खाने तक की व्यवस्था भी कर दी गई है। वहीं शुक्रवार को ही किसानों के लिए खाने की व्यवस्था की गई है। पिछले चार दिन से चल रहे धरने पर किसानों की तादाद भी बढ़ती जा रही है। वहीं किसान मोबाइल फोन में गेम समेत ताश खेलकर भी समय व्यतीत करते दिखे।
विज्ञापन

टिटौली मेंधरनास्थल पर पुलिस का पहरा भी 24 घंटे के लिए लगा दिया गया है। पुलिस टीम के साथ सीआईडी के कर्मचारी भी धरनास्थल के आसपास सुरक्षा के चलते तैनात हैं। वहीं जिले के तीनों डीएसपी भी दिन में एक से दो बार धरनास्थल व जींद सीमा पर निरीक्षण के लिए पहुंचते रहे। वहीं किसान भी अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। नायब तहसीलदार बंशीलाल ने शुक्रवार को भी किसानों को घर जाने की बात कही, लेकिन किसान प्रशासन की बात नहीं मान रहे हैं। ऐसे जिले में लगी धारा 144 का भी प्रशासन के सामने उल्लंघन किया जा रहा है। 250 से ज्यादा किसान धरनास्थल पर बैठे हुए हैं। वहीं जींद सीमा पर एसएसबी व आईटीबीपी व पुलिस के जवानों ने रोजाना की तरह अपना अभ्यास किया। वहीं वाटर कैनन व आंसू गैस के गोले छोड़कर सुरक्षा व्यवस्था परखी।
दिल्ली कूच से पहले नहीं हटेंगे धरनास्थल से
भारतीय किसान यूनियन के प्रधान रणधीर सिंह का कहना है कि वह अब रुकने वाले नहीं हैं। किसानों को मुआवजा तक पूरा नहीं दिया जा रहा है। वह सिर्फ पंजाब की तरफ से आने वाले किसानों का ही इंतजार कर रहे हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह दिल्ली कूच को लेकर अपनी मांगें मनवाने के लिए जरूर आएंगे। वह उनका स्वागत करते हुए उनके साथ ही दिल्ली कूच के लिए आगे बढ़ेंगे। अगर प्रशासन उन्हें बेवजह परेशान करता है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

मकड़ौली व मदीना के टोल तीन घंटे रहे मुक्त, 4 लाख 5 हजार का नुकसान
चढूनी ग्रुप के किसानों ने फोन पर ही जिले के मकड़ौली टोल को तीन घंटे बंद करवाया। इससे टोल को सवा दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं मदीना टोल को भी फ्री करवाने पर एक लाख 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। ऐसे मेंं टोल का कुल चार लाख 5 हजार रुपये के राजसव का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें