फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हॉस्टल मेस बंद होने पर कुलपति आवास के बाहर धरना

विज्ञापन
03सीटीके08..एमडीयू में प्रदेश करते विद्यार्थी। स्रोत:सो​शल मीडिया
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू में बुधवार देर रात विद्यार्थियों ने कुलपति प्रो. राजबीर सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। छात्रावास संख्या छह की मेस 9 अक्तूबर तक बंद होने के चलते विद्यार्थियों ने विरोध स्वरूप धरना दिया।
विज्ञापन

विवि छात्र जोगेंद्र सिंह जोगा ने कहा कि दो अक्तूबर से 9 अक्तूबर तक चुनाव का हवाला देकर विवि प्रशासन ने मेस बंद कर दी है। इस कारण विद्यार्थियों को भोजन नहीं मिल रहा है। इस समस्या के समाधान को लेकर विद्यार्थियों ने धरना-प्रदर्शन किया। छात्रावास में दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थी अभी भी रह रहे हैं। कैंपस में नौ अक्तूबर तक मेस बंद होने से उन्हें खाने के लिए भटकना पड़ेगा। तीन, चार, छह व सात अक्तूबर को मेस बंद करने की कोई जरूरत नहीं है।
धरने की जानकारी मिलने पर हॉस्टल वार्डन सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों की समस्या सुनी। इसके बाद उन्हें आश्वासन दिया कि समय पर खाने का प्रबंध किया जाएगा। वीरवार को हॉस्टल छह की मेस का खाने का प्रबंध हॉस्टल आठ नंबर की मेस में कर दिया गया है। हालांकि, अभी भी हॉस्टल नंबर पांच और अन्य हॉस्टल की मेस का कोई प्रबंध नहीं किया गया है। विद्यार्थियों को भोजन संबंधी समस्या हुई तो खाली थाली लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें