09सीटीके33.ग्रीन रोड स्थित आईटीआई काॅलेज में काले रिबन बांध प्रदर्शन करते कर्मचारी। स्रोत:वि
रोहतक। पेंशन बहाली संघर्ष समिति के कर्मचारियों ने सोमवार को ओपीएस (पुरानी पेंशन योजना) तिरंगा मार्च की अनुमति रद्द करने के विरोध में काला रिबन बांधकर विरोध जताया। राज्य अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल ने अगुआई की। जिला अध्यक्ष अनिल स्वामी ने कहा कि हरियाणा के कर्मचारी पिछले छह साल से पुरानी पेंशन की मांग को लेकर संघर्षरत हैं, लेकिन सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है। कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि 25 अगस्त को अंबाला व एक सितंबर को हिसार कर्मचारी पेंशन बहाली के बैनर तले शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से तिरंगा मार्च निकाल चुके हैं। आठ सितंबर को तिरंगा मार्च रोहतक में निकाला जाना था जिसकी अनुमति भी समिति ने प्रशासन से ले रखी थी, परंतु प्रशासन ने शुक्रवार रात प्रशासनिक व आदर्श आचार संहिता का हवाला देते हुए अनुमति रद्द कर दी। इसके बाद राज्य अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल के नेतृत्व में राज्यस्तरीय बैठक बुलाई गई इसमें यह निर्णय लिया गया कि हरियाणा के सभी विभागों के कर्मचारी अपने कार्यालय में नौ से 11 सितंबर तक काली पट्टी बांधकर या काले कपड़े पहन कर काम करेंगें। ललित कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तरह समिति अब भी हरियाणा में वोट फॉर ओपीएस मुहिम चलाएगी