फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महिला डाक्टर से दरिंदगी के विरोध में किया प्रदर्शन

Sun, 25 Aug 2024 05:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
-फोटो 53 : महिला डाक्टर के साथ दुराचार के विरोध प्रदर्शन करती महिलाएं।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी और हत्या के विरोध में शनिवार को कबीर बस्ती में ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रदर्शन किया। महिलाओं पर अत्याचार बंद करो के नारे लगाएं।
विज्ञापन

संगठन की नेता सोनिया ने घटना की निंदा की। दरिंदगी करने वालों को तुरंत गिरफ्तार करने, फास्ट कोर्ट में मुकदमा चला कर उन्हें फांसी देने की मांग की। उन्होंने बताया कि आज फिल्मों, टीवी सीरियलों और इंस्टाग्राम, फेस बुक जैसे सोशल मीडिया में इतनी अश्लीलता परोसी जा रही है कि आज पूरे देश में महिलाओं पर अत्याचार कम होने की बजाय बढ़ते ही जा रहे हैं।
वह ना घर में सुरक्षित हैं ना बाहर। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा एक ढकोसला बनकर रह गया है। अंगूरी, बाला तथा बसंती ने कहा कि गली-गली में शराब के ठेके खोल रखे हैं, अश्लील फिल्में दिखाई जा रही हैं, सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की रोक नहीं है चाहे वे कुछ भी दिखाएं। इस अवसर पर सरोजनी, गुड्डी, राजेंद्री आदि उपस्थित रहीं।

-फोटो 53 : महिला डाक्टर के साथ दुराचार के विरोध प्रदर्शन करती महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें