फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 24 Dec 2025 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
36...बांग्लादेश में हिंदुओं पर किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ महम में प्रदर्शन करते हिंदू संगठन क
विज्ञापन
महम। बांग्लादेश में हिंदुओं किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ स्थानीय हिंदू संगठनों ने महम में प्रदर्शन कर विरोध जताया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अत्याचार हो रहा है और उनकी निर्मम हत्या की जा रही है। एक विशेष धर्म के लोगों की ओर से छोटी-छोटी बच्चियों की निर्मम हत्या और उन पर किया जा रहा अत्याचार आत्मा को झकझोर देने वाला है। यह एक चिंता का विषय है। हमें संगठित होकर उनके इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। प्रदर्शनकारी पंचायती रामलीला ग्राउंड से शहीद भगत सिंह चौक पर पहुंचे। शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण से समापन किया। पार्षद विकास श्योराण ने बताया कि शहर के लोगों ने कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई। हिंदू एकता को लेकर इस तरह के प्रोग्राम आगे होते रहेंगे और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर वैचारिक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें