फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पंचायतों के विकास कार्यों के प्रस्ताव आए, 10 मई को जिला परिषद हाउस की बैठक में लगेगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले की पंचायतों से आए विकास कार्यों के प्रस्तावों पर जल्द काम शुरू होगा। इसके लिए 10 मई को जिला परिषद हाउस की बैठक में मोहर लगाई जाएगी। हाउस बैठक के लिए जिला परिषद सीईओ कार्यालय की तरफ से सांसद से लेकर विधायकों और जिला पार्षदों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

ई-टेंडरिंग के विरोध के चलते लंबे समय तक प्रदेशभर में सरपंच आंदोलनरत रहे। जिले के खंड महम, कलानौर, रोहतक, सांपला व लाखनमाजरा में भी सरपंचों ने धरना दिया। इसके चलते गांवों की पंचायतों की तरफ से जिला परिषद को विकास कार्यों के प्रस्ताव नहीं भेजे गए। जनवरी माह में हुई जिला परिषद की पहली बैठक में भी जिला परिषद के सभी 13 पार्षदों ने भाग नहीं लिया था। यहां तक उप प्रधान अनिल कुमार के साथ कई पार्षद बैठक में नहीं आए। अब जिला परिषद पार्षदों की 10 मई को जिला विकास भवन में साढ़े 11 बजे बैठक होगी। बैठक में भाग लेने के लिए जिला परिषद सीईओ कार्यालय की तरफ से लोकसभा सांसद अरविंद शर्मा, विधायक एवं पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, भारत भूषण बतरा, शकुंतला खटक, बलराज कुंडू, जिला परिषद चेयरमैन मंजू हुड्डा, उप प्रधान अनिल कुमार सहित सभी पार्षदों और विभागों के अधिकारियों को पत्र भेजा है।

अभी तक यह एजेंडा जारी
- जिला परिषद की बैठक में पास विकास कार्यों के लिए वित्तीय व प्रशासनिक शक्तियां दी जाएं।
- स्कीम वाइज ब्योरा दिया जाए।
- पार्षदों द्वारा रखे नए कार्यों को स्वीकृति दी जाए।
- जिला परिषद कार्यालय को मूलभूत सुविधाएं दी जाएं।

जिला पार्षदों से मांगे गए एजेंडे
उधर, जिला परिषद के सदस्यों की तरफ से बैठक के लिए एजेंडे मांगे गए हैं। पार्षद जिला परिषद अध्यक्ष के माध्यम से या बैठक में ही अपने प्रस्ताव रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें