फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पटरी से उतरी प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच ... 800 से ज्यादा फाइल ऑनलाइन पेडिंग, जेडटीओ, जेई, नायब तहसीलदार और क्लर्क को नोटिस

विज्ञापन
घर घर जा कर प्रॉपर्टी आईडी स्वयं प्रमा​णित करने का आग्रह करते सक्षम योजना से जुडे युवा।
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच आम आदमी के लिए आफत बन गई है। एक दिन पहले निगम की संयुक्त आयुक्त अंकिता वर्मा ने जांच की तो 800 से ज्यादा फाइल ऑनलाइन पेंडिंग मिलीं। संयुक्त आयुक्त ने निगम के जेई, जोनल टैक्स ऑफिसर (जेडटीओ), नायब तहसीलदार और क्लर्क को नोटिस देकर जवाब मांगा मांगा है। साथ ही कार्य जल्द सुनिश्चित करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

साल 2023-24 के लिए नगर निगम ने 35 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स वसूली का लक्ष्य रखा था, लेकिन 30 करोड़ की राशि भी एकत्रित नहीं हो सकी। इसकी सबसे बड़ी वजह प्रॉपर्टी आईडी का दुरुस्त न होना रहा है। ऐसे में सरकार ने प्रॉपर्टी स्वयं प्रमाणित कराने का निर्णय लिया है, ताकि त्रुटियां प्रॉपर्टी मालिक स्वयं ठीक कर सकें। निगम की तरफ से 5, 8, 10,11,12,13 व 14 अप्रैल को शिविर लगाए गए, लेकिन 15 प्रतिशत से ज्यादा प्रॉपर्टी आईडी स्वयं प्रमाणित नहीं हो सकी।

संयुक्त आयुक्त प्रथम ने की समीक्षा, 30 प्रतिशत का रखा लक्ष्य
निगम के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह ने वीरवार को ट्रैक्स ब्रांच के कार्य की समीक्षा की। टैक्स निरीक्षक अमन कुमार, डीईओ शिवम, अमित, मंजीत, कुलदीप, संदीप, रोहित, आकाश शुक्ला, अनिल व प्रवीण जांगड़ा को पत्र जारी किया है। चार अप्रैल को पत्र भेजकर 30 अप्रैल तक 30 प्रतिशत प्रॉपर्टी आईडी स्वयं प्रमाणित करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन 17 अप्रैल को पेश की गई रिपोर्ट संतोषजनक नहीं मिली। ऐसे में दोबारा निर्देश दिए जाते हैं कि हर रोज कम से कम 50 प्रॉपर्टी आईडी स्वयं प्रमाणित करने का लक्ष्य तय करें।
विज्ञापन


घर-घर जाकर की जाए प्रॉपर्टी स्वयं प्रमाणित
संयुक्त आयुक्त ने साफ किया है कि कैंप के अलावा घर-घर जाकर लोगों की प्रॉपर्टी स्वयं प्रमाणित करें। इस कार्य में सक्षम युवाओं की सहायता ली जाए। साथ ही ज्यादा से ज्यादा लक्ष्य हासिल किया जाए। पूरा कार्य डीएमसी की देखरेख में पूरा किया जाए।
विज्ञापन


टैक्स ब्रांच में पेंडिंग फाइलों का ब्योरा

कर्मचारी या अधिकारी ऑनलाइन ऑफलाइन
जगबीर सिंह जेडटीओ 273 3
विकास शर्मा जेई 542 2
बंसीलाल नायब तहसीलदार 24 4
राजेश कुमार क्लर्क 04 0
नोट: आंकड़ा 18 अप्रैल को शाम पांच बजे तक का।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें