फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: घर लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर को थाने के पास मारी गोली, आपसी रंजिश की आशंका

Sat, 29 Jul 2023 08:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक के अर्बन एस्टेट थाने के नजदीक शुक्रवार रात करीब 11 बजे अज्ञात युवकों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी। घायल को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस को मिली प्रांरभिक सूचना के मुताबिक सेक्टर दो निवासी 47 वर्षीय सुशील उर्फ शीलू रात 11 बजे सनसिटी की तरफ से आ रहा था। थाने से पहले सड़क किनारे कार खड़ी करके लघुशंका कर रहा था। तभी अज्ञात लोगों ने उसके पैर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। 

घायल प्रॉपर्टी डीलर ने परिजनों को सूचित किया, जिन्होंने उसे पीजीआई में दाखिल कराया। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रलाहद सिंह का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। घायल के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आपसी रंजिश के चलते वारदात की संभावना से इंकार नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें