फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 10.5 करोड़ का प्रोजेक्ट अधूरा, जसिया ड्रेन पर 3 किलोमीटर तक ही बंधी नई पटरी

विज्ञापन
27सीटीके05... जसिया गांव में ड्रेन की सफाई करती मशीन। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। गोहाना रोड से लगते पांच गांवों के किसान अब तक पिछली साल आई बाढ़ की मार नहीं भूल सके हैं। अबकी बार भी मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है, लेकिन खेतों के पानी की निकासी के लिए जसिया माईनर की खुदाई का काम पूरा नहीं हो सका है। जबकि सरकार ने इसके लिए 10 करोड़ का प्रोजेक्ट मंजूर किया था। जसिया गांव के सरपंच इसके लिए ठेकेदार पर धीमी गति से काम करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

जसिया गांव के सरपंच ओमप्रकाश हुड्डा ने बताया कि पिछले साल 20 व 21 जुलाई का भारी बारिश हुई थी, जिसके कारण घिलौड़ कलां, खुर्द, जसिया, सांघी, ब्राह्मणवास व बंसतपुर की चार हजार एकड़ फसल पानी में डूब गई थी। 23 मोटर लगाकर खेतों से पानी निकलवाने का प्रयास किया, लेकिन फिर भी फसल खराब हो गई थी। अबकी बार अधिकारियों से कई बार मिला। तीन-तीन घंटे तक अधिकारियों के कार्यालय के बाहर खड़ा रहा। सरकार ने 10 करोड़ का बजट पास किया था, ताकि जसिया ड्रेन की खुदाई करवाई जा सके। इसके लिए नियमों के तहत जसिया की तरफ 12 फीट व सांघी की तरफ 8 फीट चौड़ी पटरी बननी है। साथ ही ड्रेन की खुदाई भी होनी है। भागदौड़ कर एक माह पहले काम शुरू करवा दिया। अब तक घिलौड़ खुर्द से लेकर जसिया गांव से आगे तक करीब ढाई से तीन किलोमीटर तक काम हो गया है, लेकिन आगे ब्राह्मणवास व पीर बोधी तक काम पूरा नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार धीरे काम कर रहा है। अधिकारियों को चाहिए कि ठेकेदार पर दबाव बनाकर काम में तेजी लाई जाए, ताकि समय रहते ड्रेन की सफाई पटरी मजबूत करने का काम पूरा हो सके।

पिछल बार यहां-यहां भरा था खेतों में पानी
पिछले साल बारिश ज्यादा होने से जसिया, सांघी, कान्ही, रिठाल, घिलौड़ खेड़ा, घिलौड़ कलां, ब्राह्मणवास, बंसतपुर, चमारिया व नसीबरपुर के खेतों में पानी भर गया था। कई जगह से 5 से 6 फीट तक पानी भर गया था। लंबे समय तक पानी खड़ा होने के कारण ज्वार, बाजरा, धान व ईंख की फसल पूरी फसल खराब हो रही है।
विज्ञापन


जलभराव को रोकने के लिए ड्रेन की पटड़ी ऊंची होना जरूरी है। टेंडर के हिसाब से अब तक काम पूरा होना चाहिए था, लेकिन ठेकेदार की तेजी से काम नहीं कर रहा है।
राम कुमार, जसिया।

बारिश कभी भी आ सकती है और जसिया ड्रेन की पटड़ी का काम अभी तक पूरा नही हुआ है। ऐसे में एक बार फिर से जलभराव जेसी स्थिति बनेगी और सारी फसल खराब होगी। ये सरकार व ठेकेदार की लापरवाही का नतीजा है।
सतपाल, जसिया

एसडीओ उदय भान सांगवान इस पूरे काम की देख रेख कर रहे है। एसडीओ ने भी ठेकेदार को बोला है। फिर भी समय पर काम पूरा नहीं हो सका है।
राज कुमार, जसिया।
...............
जसिया ड्रेन से लेकर पीर बोधी तक बाढ़ से बचाव के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया है। पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। अब की बार फसल को डूबने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

आशीष कुमार, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें