फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट ने बच्चों को किया सम्मानित

विज्ञापन
फोटो 3बच्चों को सम्मानित करते प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के सदस्य।स्रोत:प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल। ऐतिहासिक छोटा-बड़ा तालाब की स्वच्छता के लिए निरंतर प्रयास कर रहे स्लम एरिया टैलेंट टीम के बच्चों का रविवार शाम प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट ने सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि ट्रस्टी नरोत्तम सोनी के नेतृत्व में शिक्षाविद श्रीकांत शर्मा और विक्रम सिंह की टीम मौके पर पहुंची जिसे मेडल देकर सम्मानित किया। वहीं संस्था प्रमुख हनी गुप्ता को भी स्मृति चिह्न भेंट कर इस अनूठे प्रकल्प के सफल संचालन के लिए बधाई दी गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि छोटा-बड़ा तालाब जैसे ऐतिहासिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें