फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गांव आसन में शहीद की याद में कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। पुलिस 21 से 31 अक्तूबर तक पुलिस स्मृति दिवस मना रही है। इसी कड़ी में थाना आईएमटी प्रभारी निरीक्षक राजकरण के नेतृत्व में गांव आसन के सरकारी स्कूल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। इसमें शहीद निरीक्षक विजेन्द्र सिंह के परिजनों को सम्मानित किया गया। गांव के लोगों, स्कूल स्टाफ और बच्चों ने भाग लिया। बच्चों व युवाओं ने शहादत को समर्पित रागनियां और गीत प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों को शहीद के जीवन और बलिदान की जानकारी दी गई। निरीक्षक विजेन्द्र सिंह सीआईए स्टाफ करनाल में प्रभारी थे। वे 31 मई 1992 को पंजाब के पटियाला जिले के गांव मतौली में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए थे। इस कार्यक्रम से उनकी वीरता और सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें