56...रोहतक के हुडा कॉम्प्लेक्स स्थित निजी स्कूल प्रांगण में साहित्य संपदा की ओर से आयोजित सम्मा
रोहतक। साहित्य संपदा की ओर से प्रोफेसर अंजना रानी गर्ग को सरती देवी मित्तल स्मृति सम्मान वर्ष 2025 से सम्मानित किया गया। पंचकूला की डॉ. नीरू मित्तल नीर को माता यशोदाबाई स्मृति सम्मान वर्ष 2025 से नवाजा जाएगा। वहीं, टोहाना के विनोद सिल्ला को प्रोफेसर रामनिवास गुप्त स्मृति सम्मान दिया गया। हुडा कॉम्प्लेक्स स्थित जेड ग्लोबल स्कूल के प्रांगण में साहित्य संपदा की ओर से सम्मान समारोह व काव्य-गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ के नफे सिंह योगी मालड़ा को माता इंद्र स्वप्न स्मृति सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में हांसी के प्रवीण फकीर के गजल संग्रह, नफे सिंह योगी मालड़ा के गीत संग्रह, लाजपत राय गर्ग के उपन्यास, आयुर्वेद पर आधारित प्रोफेसर रामनिवास गुप्त की पुस्तक के साथ ही डॉक्टर मधुकांत व चंद्र दत्त शर्मा की ओर से संपादित पुस्तक श्रेष्ठ अध्यापक का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ गजलकार खेमचंद सहगल ने की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि दीपक जिंदल और विशिष्ट अतिथि सतीश गोयल रहे।
56...रोहतक के हुडा कॉम्प्लेक्स स्थित निजी स्कूल प्रांगण में साहित्य संपदा की ओर से आयोजित सम्मा