फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रो. उषा ने प्रो. योगेंद्र को सात वोटों से हराया

Sun, 30 Mar 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
29सीटीके23-एमडीयू में जीत के बाद खुशी मनाती डाॅ. उषा दहिया। स्रोत:एमडीयू
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में शनिवार को आयोजित कोर्ट की 52वीं बैठक में विश्वविद्यालय के वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट, वित्तीय वर्ष 2023-24 की बैलेंस शीट को मंजूरी दी गई। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कोर्ट की बैठक में विश्वविद्यालय की 46वीं वार्षिक रिपोर्ट को मंजूरी दी गई। साथ ही, वर्ष 2021-22, 2022-23, 2023-24 के वार्षिक लेखा परीक्षा रिपोर्ट्स को भी मंजूरी दी गई। कोर्ट की बैठक में कार्यकारी परिषद की सदस्यता के लिए आयोजित चुनाव में सीआरए कॉलेज, सोनीपत की एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. उषा दहिया विजयी रही। उन्होंने चुनाव में 29 वोट हासिल किए। उनके मुकाबले में शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय खरखौदा से प्रो. डाॅ. योगेंद्र सिंह ने 22 वोट प्राप्त किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें