रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने एमडीयू एक्ट के स्टैच्युट 11 के प्रावधानों के तहत गणित विभाग के प्रोफेसर डाॅ. राजीव कुमार को फैकल्टी ऑफ इंटरडिसिप्लिनरी स्टडीज का डीन मनोनीत किया है। कुलसचिव डाॅ. कृष्णकांत ने बताया कि बतौर डीन, फैकल्टी ऑफ इंटरडिसिप्लिनरी स्टडीज प्रो. राजीव कुमार की नियुक्ति अतिरिक्त कार्यभार के तौर पर तुरंत प्रभाव से की गई है।