फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गौसेवकों की शोभायात्रा आज

Mon, 27 Apr 2026 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत जिले के गौसेवक 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे मानसरोवर पार्क से शोभा यात्रा निकालेंगे। इसके बाद तहसीलदार को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र सौंपेंगे। गोशाला महासंघ के प्रधान जगदीश मलिक ने सभी संतों व गौसेवकों से अभियान में शामिल होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि देश के साधु-संतों व सनातनियों की भावनाओं के अनुरूप गो-हत्या बंद हो। गोमाता को राष्ट्र माता या राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाए। गाय को पशु मंत्रालय से अलग कर गोमंत्रालय बनाया जाए। इसी कड़ी में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें