सोनीपत रोड सेक्टर चार के पास हैंडपंप से पानी भरते लोग। संवाद
रोहतक। शहर में लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। कई कॉलोनियों के लोग दूर-दराज से पानी ढोने को मजबूर हैं। वहीं, जनस्वास्थ्य विभाग विभाग की ओर से दावा किया जा रहा है कि पानी आपूर्ति की समय सीमा पहले से बढ़ाई गई है, साथ ही दो समय पानी देना भी सुचारू कर दिया गया है। हकीकत दावों से दूर है। रामगोपाल काॅलोनी, सोनीपत रोड, बाबरा मोहल्ला पाड़ा मोहल्ला, कुआं मोहल्ला आदि के लोग परेशान हैं।
जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को बूस्टिंग स्टेशन सेकेंड वाटर वर्क्स पॉकेट-2 पर शिविर लगाया गया। यहां से पटेल नगर, श्रीनगर कॉलोनी ओल्ड, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, न्यू चिन्योट कॉलोनी, एकता कॉलोनी, कैनाल कॉलोनी, प्रीत विहार व चिन्योट कॉलोनी की समस्याएं सुनी गईं और कुछ का मौके पर ही समाधान किया गया। वीरवार को 7 शिकायतें आईं। इसमें एक समस्या पानी की पाइप लगाने थी और शेष लो प्रेशर और कम समय पानी की आपूर्ति की थी।
शहर से दूषित जल की समस्या को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है। साथ ही मिश्रित जल की समस्या को भी लगभग दुरुस्त कर लिया गया है। नहर आने के बाद जल आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
तरुण गर्ग, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग
लघु चिड़ियाघर में टोंटी खराब, बह रहा पानी
लघु चिड़ियाघर में पर्यटकों के लिए लगाई गई टोंटी खराब है, इसे लगातार जल बर्बाद हो रहा है। विभाग ने टोंटी बदलने के बजाय नल को कपड़े से बांध रखा है।