झज्जर। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के तत्वावधान में उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर सोनीपत में उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक 9 मई को होगी, जिसमें झज्जर जिला के बिजली उपभोक्ता भी भाग ले सकेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि बैठक 9 मई को सोनीपत ओल्ड डीसी रोड नजदीक आईटीआई चौक सोनीपत में प्रात: 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन जोनल सीजीआरएफ रोहतक करेंगे। निगम के अधीक्षण अभियंता यशवीर सिंह ने यह जानकारी यहां दी।