फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बैठक में हुई समस्याओं पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक स्थानीय कर्मचारी भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष जनरल सिंह सांगवान ने की। संचालन महासचिव रतन कुमार जिंदल ने किया। प्रदेश प्रवक्ता मास्टर वजीर सिंह ने कहा कि 1 से 30 अप्रैल तक खंडस्तर पर कन्वेंशन की जाएगी। इसके बाद 1 मई से 15 मई तक जिलास्तरीय कन्वेंशन होगी। इसी के साथ जिला स्तर पर 23 मार्च को शहीदी दिवस मनाया जाएगा। यहां रिटायर्ड कर्मचारी भाग लेंगे। साथ ही 14 अप्रैल को डॉ. बीआर अंबेडकर जयंती में भी भागीदारी की जाएगी। कहा कि इस सरकार ने रिटायर्ड कर्मचारियों की कोई मांग नहीं मानी। मांग मानना दूर सरकार ने वार्तालाप भी नहीं किया। सरकार ने न तो 65, 70, 75 साल आयु के बाद पेंशन में 5, 10, 15 फीसदी की बढ़ोतरी की गई न ही कोरोनाकाल का 18 महीने के एरियर का भुगतान किया। बैठक में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर फौगाट, वरिष्ठ उप प्रधान राजेंद्र अहलावत, कोषाध्यक्ष मनोहर लाल जाखड़, उपप्रधान यूएस खान, सचिव आजाद पांचाल, ऑडिटर महावीर दहिया, ओमप्रकाश सैनी, बलराज सिंह, सुंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें