31सीटीके03... आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी प्रतियोगिता में विजेता प्रियंका कोच के साथ । स्रो
रोहतक। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी प्रतियोगिता में बुधवार को एमडीयू महिला हॉकी टीम ने कीट यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर को 9-0 से हराया। यह प्रतियोगिता सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी में 28 जनवरी से 3 फरवरी 2024 तक खेली जा रही है। महिला हॉकी टीम गत वर्ष खेलो इंडिया और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी विजेता है। हॉकी मैच में प्रियंका ने चार गोल कर टीम को विजेता बनाया।
खेल निदेशक प्रोफेसर आरपी गर्ग ने बताया कि महिला हॉकी टीम जोरदार प्रदर्शन कर रही है। हॉकी कोच किशन सिंह सैनी और डॉ. सुरजीत निम्मा मैनेजर ने खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर संतोष व्यक्त किया। टीम ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। मैच में अलका ने एक गोल, तन्नु ने एक गोल, सुमिता ने एक गोल, प्रियंका ने चार गोल और गरलंका ने दो गोल लगाए। अलका को मैच ऑफ द मैच घोषित किया गया।