फोटो : 21 रामकिशन गुर्जर से मुलाकात करते नेता। स्त्रोत: प्रवक्ता
रेवाड़ी। प्रियंका गांधी संगठन के जिला अध्यक्ष चरण सिंह व संगठन के एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष भरत सिंह ने बुधवार को हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामकिशन गुर्जर से उनके नारायणगढ़ स्थित आवास पर मुलाकात की।मुलाकात के दौरान पदाधिकारियों ने संगठन की ओर से चल रही गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। मुलाकात के दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। संवाद