18 रोहतक बस स्टैंड पर वाहनों के प्रवेश पर चालान करते पुलिस कर्मी व कार्रवाई करते रोडवेज अधिकार
रोहतक। बस स्टैंड परिसर में बिना अनुमति निजी वाहनों के प्रवेश को लेकर रोडवेज ने सख्ती बरती है। रोक के बावजूद परिसर में दोपहिया व कार चालक प्रवेश कर रहे थे। संस्थान प्रबंधक हंसराज ने बताया कि पुलिस प्रशासन के सहयोग से शुक्रवार को एक कार, एक स्कूटी व एक बाइक का नो पार्किंग जोन में खड़ा मिलने पर चालान किया है। संवाद