फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सवारियों को लेकर बस स्टैंड पर भिड़े निजी बस चालक और परिचालक, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नए बस स्टैंड पर दिल्ली-रोहतक रूट पर चलने वाली निजी बसों के चालक व परिचालक सवारियों को लेकर आपस में भिड़ गए। एक बस के परिचालक गढ़ी बोहर निवासी शमशेर सिंह नांदल की आंख के नीचे गंभीर चोट आई है। पुलिस ने घायल के बयान पर पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गढ़ी बोहर निवासी शमशेर नांदल (35) ने दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक से दिल्ली चलने वाली निजी बस पर परिचालक है। शनिवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बूथ नंबर एक पर सवारियां बैठा रहा था। इसी बीच दो युवक आए और कहने लगे कि तेरी बस का समय खत्म हो गया है। अब बस लेकर चले जाओ। उसने कहा कि अभी समय बचा हुआ है। इसी बात को लेकर थप्पड़ व मुक्के मारना शुरू कर दिया। तीन अन्य लड़के भी आ गए। पांचों ने उसे जमकर पीटा और जाने से मारने की धमकी देकर चल गए। एक लड़के ने उसकी आंख के पास मुक्का मारा। इससे खून बहने लगा। बस मालिक खेड़ी निवासी धनराज भी आ गया।

रोहतक-बहादुरगढ़ के बीच बस चला रहे चालक व परिचालकों ने पीटा
घायल शमशेर नांदल का कहना है कि उसके साथ मारपीट करने वाले लड़कों के नाम नहीं जानता, लेकिन वह रोहतक-बहादुरगढ़ के बीच चलने वाली निजी बस के चालक व परिचालक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें