14सीटीके02.. एमडीयू में छात्र प्रीतम का स्वागत करते छात्र नेता जोगेंद्र सिंह जोगा व अन्य। स्रोत
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्र प्रीतम कुमार ने 21 किलोमीटर हॉफ मैराथन में कांस्य पदक जीता है। प्रतियोगिता गुजरात के सूरत में हुई। प्रीतम का सोमवार को एमडीयू पहुंचने पर स्वागत किया। जोगेंद्र सिंह जोगा ने बताया की पढ़ाई के साथ-साथ खेल बहुत जरूरी है। इसमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्टूडेंट मजबूत होता है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के छात्र भी मौजूद रहे।