रोहतक। सुनारिया जेल में दो दिन पहले टीवी के रिमोट को लेकर बंदियों के बीच मारपीट हो गई। एक बंदी को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।वीरवार को बंदी टीवी देख रहे थे। रिमोट को लेकर दो बंदियों के मारपीट हो गई। जेल वार्डन ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। मामले की सूचना आईएमएम पुलिस चौकी में दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। हालांकि दोनों पक्षों के बीच बाद में समझौता हो गया। शनिवार को एक बंदी को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। देर रात मामला दर्ज नहीं किया गया था।