फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एशिया चैंपियनशिप में प्रिंस ने ग्रीको रोमन कुश्ती में जीता कांस्य पदक

Sat, 12 Jul 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
प्रिंस।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। अंडर-20 जूनियर एशिया चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए रोहतक जिले के समर गोपालपुर गांव के प्रिंस पहलवान ने ग्रीको रोमन कुश्ती के 82 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। यह प्रतियोगिता 8 से 13 जुलाई तक बिश्केक किर्गिजस्तान में आयोजित की जा रही है। प्रिंस पहलवान के लिए यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दूसरा बड़ा पदक है। इससे पहले वे विश्व रैंकिंग सीरीज में रजत पदक अपने नाम कर चुका हैं। इसके अलावा उन्होंने विश्व जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। प्रिंस राष्ट्रीय स्तर पर 4 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि से उनके गांव समर गोपालपुर (रोहतक) और उनकी प्रशिक्षण स्थली, स्वामी भूमानंद कुश्ती अकादमी, सफियाबाद (सोनीपत) में खुशी का माहौल है। महाराज अच्युतानंद ने विजेता खिलाड़ी को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें