फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंस की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
संजय नगर के प्रिंस की हत्या के तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का छापा जारी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिजेंद्र का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार संजय नगर निवासी विक्रम सैनी ने दो दिन पहले शिकायत दी थी कि उसका बेटा प्रिंस (19) बीसीए का छात्र था। एक माह पहले उसका कुछ युवकों से झगड़ा हो गया था। उसी रंजिश में मंगलवार को करीब सात बजे सावन घर पर आया और प्रिंस को बाहर खींच लिया। इसके बाद उसका दोस्त लिंडी व रमणीक स्कूटी लेकर तैयार खड़े थे। तीनों प्रिंस को दूसरी गली में ले गए। वह पीछे दौड़ा। अमन व रमणीक ने उसके बेटे को पकड़ लिया, जबकि सावन व उसके पिता बलराम ने चाकू मारे। इससे प्रिंस लहूलुहान होकर गिर पड़ा। तत्काल उसे पीजीआई ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था, लेकिन अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापा मारा जा रहा है। साथ में जांच कर रहे हैं कि वारदात में कौन-कौन आरोपी शामिल हैं। जल्द हत्या के मामले से पर्दा उठाया जाएगा। -इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें