27-रोहतक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोरखेड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीये जलाकर प
रोहतक। मोरखेड़ी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों और शिक्षकों ने दीये जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया। प्राचार्य सुदेश रानी ने बताया कि विद्यालय में सेवा, स्वच्छता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया गया। बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी अनूप सांगवान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और युवाओं को देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इस अवसर पर शिक्षिका प्रियंका, मुकेश, सुरेंद्र, सुनील, एसएमसी सदस्य, मिड-डे मील वर्कर सहित विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित रहे। संवाद