रोहतक। दुकान पर काम करने वाला युवक एक युवती पर दोस्ती के लिए दबाव डाल रहा है। मना करने पर जान से मारने व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दे रहा है। इस संबंध में महिला थाने में आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। एक दुकान पर काम करने वाला युवक रास्ते में उसे कई दिन से परेशान कर रहा है। बार-बार उसके ऊपर दोस्ती के लिए दबाव बना रहा है। कहता है कि उससे दोस्ती कर ले, उसके पास 25 एकड़ जमीन है। अगर दोस्ती नहीं की तो उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल देगा। चार दिन पहले भी आरोपी ने उसके ऊपर दबाव बनाया। साथ ही जातिसूचक शब्द कहे। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।