27-रोहतक के बॉस्केटबॉल स्टेडियम किलोई में कूलर भेंट करते जय भारत मंच पदाधिकारी। स्रोत : मंच
रोहतक। बॉस्केटबॉल स्टेडियम किलोई में जय भारत मंच जिला अध्यक्ष श्रीभगवान वर्मा मुंगाण ने कूलर भेंट किया गया। संदीप कंसाला व श्रीभगवान वर्मा मुंगाण ने बच्चों को नशा न करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समाज के लिए कुछ अच्छा करने का जज्बा हर किसी में होना चाहिए। जो लोग समाजसेवा करते हैं, वे सदैव प्रसन्न रहते हैं। रणवीर कोच ने कहा कि स्टेडियम में दूर-दूर से खिलाड़ी प्रैक्टिस करने आते हैं। उनसे कोई किराया या फीस नहीं ली जाती। इसमें बास्केटबॉल खिलाड़ी के अलावा कबड्डी व कुश्ती के खेल भी करवाए जाते हैं। इस अवसर पर सांपला खंड के अध्यक्ष योगेश गांधरा, सतेवान, क्लब प्रधान टीनू हुड्डा व बास्केटबॉल खिलाड़ी भी मौजूद रहे। संवाद