फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अमन सहरावत के स्वागत की तैयारियां जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। ओलंपिक कुश्ती प्रतियोगिता में 57 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक जीतने वाले बिरोहड़ के लाडले अमन सहरावत मंगलवार को अपने पैतृक गांव बिरोहड़ में पहुंचेंगे। ओलंपिक में पदक जीतने वाले अमन सहरावत सबसे युवा पहलवान हैं। अमन व गुरु सतपाल महाबली का बिरोहड पर सम्मान समारोह एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अमन छत्रसाल स्टेडियम से 7:15 बजे अपने पैतृक गांव के लिए रवाना होंगे। वे छत्रसाल स्टेडियम से टिकरी बॉर्डर, बहादुरगढ़, नयागांव चौक, नूना माजरा, डाबौदा खुर्द, दुल्हेड़ा, कबलाना, राशलवाला चौक, झज्जर, खेड़ी, खातिवास, जहाजगढ, छुछकवास, मातनहेल, निमली होते हुए सवा दो बजे बिरोहड़ गांव में पहुंचेंगे। बिरोहड़ में ग्रामीणों की तरफ से बाबा रघुनाथ मंदिर परिसर में टेंट लगाए जा रहा है। सरपंच रविंद्र सहरावत ने बताया कि सोमवार को शाम पांच बजे बैठक कर ग्रामीणों की ड्यूटी लगाई गई है। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा, मुख्यमंत्री नायब सैनी सहित आसपास के समस्त जनप्रतिनिधियों व पार्टियों के नुमाइंदों को आमंत्रित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें