28...पुलिस लाइन मैदान पर आयोजित साप्ताहिक परेड के दौरान परेड में भाग लेते पुलिस के जवान। स्रोत
रोहतक। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स ने वीरवार को होने वाले एक दिनी सांग समागम को यादगार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए 14 कमेटियों का गठन किया गया है। इस अवसर पर मंत्री महिपाल ढांडा मुख्य अतिथि रहेंगे। रजिस्ट्रार डॉ. गुंजन मलिक मनोचा ने बताया कि सेंट्रल ऑडिटोरियम के मंच पर प्रदेश की तीन प्रसिद्ध मंडली पारंपरिक हरियाणवी सांग प्रस्तुत करेंगी। इस मंच पर तीन सांग का मंचन किया जाएगा। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियां भी रहेंगी। कुलपति डॉ. अमित आर्य ने कहा कि परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स की यूनिवर्सिटी होने के नाते प्रदेश की धरोहर सांग को बचाने की हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। संवाद