फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लोकसभा आम चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में

Fri, 29 Mar 2024 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा लोकसभा आम चुनाव को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मोहम्मद इमरान रजा वीरवार को अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि चुनाव की घोषणा की तिथि से ही आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है और प्रदेश में चुनाव की अधिसूचना 29 अप्रैल 2024 को जारी हो जाएगी। चुनावी प्रक्रिया के तहत छह मई तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल सात मई को की जाएगी और उम्मीदवारों के लिए नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि नौ मई रहेगी। उन्होंने बताया कि 25 मई को मतदान होगा और चार जून 2024 को मतगणना होगी। छह जून 2024 चुनावी प्रक्रिया पूर्ण होने की तिथि है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें