फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो व्हीकल जोन में ई-रिक्शा चलाने की तैयारी, किराया होगा 5 से 10 रुपये

विज्ञापन
पुराने राजकीय स्कूल की जमीन को बुलडोजर से समतल करता कर्मचारी। अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। त्योहारी सीजन में सिविल रोड पर झज्जर टी प्वाइंट से बेरी मोड़ तक घोषित नो-व्हीकल जोन में ई-रिक्शा चलाने की तैयारी चल रही है। योजना लागू हुई तो ग्राहक पुराने बस स्टैंड व गवर्नमेंट स्कूल के सामने बन रही अस्थायी पार्किंग से ई-रिक्शा में पांच से 10 रुपये किराया देकर किला रोड, रेलवे रोड, प्रताप चौक बाजार, माल गोदाम रोड, शौरी मार्केट व भिवानी स्टैंड तक पहुंच सकेंगे। व्यापारियों द्वारा दिए गए सुझाव पर एसपी सोमवार को निगम आयुक्त से बात करेंगे।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में बाजारों के अंदर भीड़ बढ़ रही है। ग्राहक नवरात्र शुरू होने के साथ ही बाजारों में निकल रहे हैं। इसके चलते पुराने शहर में भीड़ बढ़ने लगी है। जाम की स्थिति न बने, इसके चलते पुलिस प्रशासन ने झज्जर रोड टी प्वाइंट से बेरी रोड के मोड़ तक अवरोधक लगा रखे हैं। सुबह से शाम तक केवल दोपहिया वाहनों को जाने की अनुमति रहती है। इसका शनिवार को सिविल रोड, किला रोड व रेलवे रोड व शौरी मार्केट के व्यापारियों ने विरोध किया था। साथ ही पुलिस प्रशासन से मांग की थी कि नो व्हीकल जोन में चार पहिया वाहनों को भी जाने की अनुमति दी जाए। पुलिस प्रशासन व्यापारियों की मांग पर विचार कर रहा है, लेकिन अभी अनुमति नहीं दी है।
व्यापारियों का सुझाव अच्छा, ई-रिक्शा चालकों को रोजगार भी मिलेगा
शहर में कहीं जाम न लगे, यह पुलिस की पहली प्राथमिकता है। इसके अलावा व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित नहीं होना चाहिए। व्यापारियों की तरफ से कई तरह के सुझाव आए हैं। किसी ने चार पहिया वाहनों की इंट्री की मांग की है तो किसी ने अस्थायी पार्किंग तक ई-रिक्शा चलाने का सुझाव दिया है। कारों की इंट्री होने से जाम लगने की संभावना है। ऐसे में पुलिस प्रशासन ई-रिक्शा चलाने के सुझाव पर गंभीरता से विचार कर रहा है।
विज्ञापन

- उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक रोहतक
10 रुपये ज्यादा न हो किराया : सुनील बोंट्रा
शहर में ऑटो चालक यात्रियों से 20 रुपये किराया लेते हैं, लेकिन पुराने बस स्टैंड व गवर्नमेंट स्कूल के सामने तैयार हो रही पार्किंग भिवानी स्टैंड के बेहद नजदीक है। ऐसे में किराया 10 रुपये से ज्यादा नहीं होना चाहिए। किला रोड बाजार की तरफ से वे ई-रिक्शा योजना का समर्थन करते हैं।
- सुनील बोंट्रा, प्रधान किला रोड मार्केट एसोसिएशन
पहले भी दिया था सुझाव, गंभीरता से कदम उठाए प्रशासन
प्रशासन को व्यापारी समय-समय पर सुझाव देते रहे हैं कि अस्थायी पार्किंग से बाजारों तक ई-रिक्शा चलाई जाएं। अगर अब इस योजना पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है तो यह स्वागत योग्य है। किराया 5 से 10 रुपये के बीच ही होना चाहिए, ताकि ग्राहकों पर ज्यादा जोर न पड़े।
- गुलशन ईशपुनियानी, प्रधान शौरी मार्केट
मेयर से बात करके अस्थायी पार्किंग में चलाएंगे रोलर
गवर्नमेंट स्कूल के बाहर पार्किंग को बुलडोजर से समतल करवा दिया है। बारिश के मौसम में गाड़ियां न धंसे इसके लिए नगर निगम मेयर मनमोहन गोयल से बात करके रोलर मंगवाएंगे। साथ ही गाड़ियों की सुरक्षा के लिए चारों तरफ तार लगवाई जाएगी।
विज्ञापन

- हेमंत बख्शी, प्रधान रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें