फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के विस्थापितों को सर्कल रेट पर भू-तल के साथ प्रथम तल भी देने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के विस्थापितों को सर्कल रेट पर ग्राउंड फ्लोर के साथ प्रथम फ्लोर सर्कल रेट पर देने की तैयारी चल रही है। मेयर मनमोहन गोयल ने बुधवार को मामले को लेकर गठित कमेटी की बैठा बुला सकते हैं। क्योंकि 27 अक्तूबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह फरीदाबाद से ट्रैक का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

रोहतक-पानीपत वाया गोहाना रेलवे लाइन शहर के बीचोंबीच से गुजरती है। इसके चलते अक्सर बजरंग भवन व शीला बाईपास के नजदीक फाटक बंद होने से सिविल रोड व बस स्टैंड रोड पर जाम की स्थिति रहती थी। 2017 में रेलवे ने राज्य सरकार के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन से लेकर राजीव गांधी स्टेडियम तक एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाया था। इसके लिए गांधी कैंप के 50 से ज्यादा लोगों की दुकानें व मकान तोड़ी गई थी। सरकार ने पावर हाउस चौक के नजदीक 57 दुकानें बनाकर दी हैं। साथ ही पीजीआई की जमीन लेकर घरों के लिए जमीन देने की तैयारी है। पावर हाउस चौक पर दुकानें बनकर तैयार हो गई हैं, लेकिन अभी तक मिलकियत के कागजात नहीं सौंपे गए हैं।
.......
पहले ग्राउंड फ्लोर के साथ छत भी देने की थी मांग
विस्थापितों ने सरकार से मांग की थी कि उनको ग्राउंड फ्लोर के साथ छत भी दी जाए। बताया जा रहा है कि सर्कल रेट पर ग्राउंड प्लोर के साथ प्रथम फ्लोर दिया जा रहा है। इसकी घोषणा रेलवे ट्रैक के उद्घाटन के साथ हो सकती है।
विज्ञापन

वर्जन-
आधिकारिक तौर पर अभी सरकार का पत्र नहीं आया है। वीरवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का उद्घाटन करेंगे। ऐसे में बुधवार को ट्रैक के विस्थापितों को दुकानें आवंटन के लिए गठित कमेटी की बैठक बुलाई जा सकती है। इस पर बुधवार सुबह ही निर्णय लेंगे।
- मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
........
लंबे समय से विस्थापितों की मांग थी कि उनको ग्राउंड फ्लोर के साथ प्रथम फ्लोर भी दिया जाए। यह मांग कई बार सरकार के सामने रखी। अब एलिवेटेड ट्रैक के उद्घाटन के साथ सरकार पीड़ितों की मांग को पूरा करे।
विज्ञापन

- अशोक खुराना, पूर्व पार्षद नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें