फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की नैक ग्रेड की तैयारी पूरी, आज पहुंचेगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का हर अधिकारी व कर्मचारी सोमवार को कागजों में उलझा नजर आया। नैक पीयर टीम के आने से पहले बेहतर नैक एक्रीडेटेशन को लेकर विवि प्रशासन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा रहा। नैक की पांच सदस्यीय टीम मंगलवार को विवि पहुंचेगी।
स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का सोमवार को हर विभाग व इसके अधिकारी और कर्मचारी व्यस्त नजर आए। नैैक पीयर टीम के स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस टीम में भारती विद्यापीठ डीम्ड यूनिवर्सिटी पुणे के वाइस चांस्लर एवं नैक पीयर टीम के चेयरपर्सन डाॅ. विवेक साओजी, पन्ना धाई मां सुभारती नर्सिंग कॉलेज मेरठ की डीन एवं समन्वयक सदस्य डॉ. गीता परवांडा, डॉ. मूपन्स मेडिकल कॉलेज मैसूर की प्रोफेसर एवं सदस्य डॉ. अक्कामहादेवी पी, अन्ना यूनिवर्सिटी तिरुचिरापल्ली के निदेशक एवं सदस्य डॉ. रुकमणी कंडासमय, केआईएमसएस आईकॉन अस्पताल विशाखापटनम के प्रोफेसर एवं सदस्य डॉ. रघुनाधराव दिगंरती शामिल हैं। यही नहीं, नैक एक्रिडिटेशन के लिए भी जोरदार तैयारी की गई है। इसके तहत सभी दस्तावेज, रिकॉर्ड व जरूरी चीजों को दुरुस्त कर लिया गया है। टीम अपने दौरे के दौरान विभिन्न विभागों का मूल्यांकन कर गोपनीय रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके आधार पर विवि की ग्रेड निर्धारित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय ए ग्रेड का है। नए सिरे से एक्रिडिटेशन के लिए मंगलवार को टीम आ रही है। यह टीम विवि का दौरा करेगी। अपने नियमानुसार मूल्यांकन कर रिपोर्ट तैयार करेगी। टीम के आगमन को लेकर विवि परिवार पूरी तरह तैयार है। हर विभाग ने अपना रिकॉर्ड दुरुस्त करते हुए तैयारी कर ली है। विवि के हर सदस्य का प्रयास नैक से बेहतर ग्रेड हासिल करने का रहेगा।
डॉ. एचके अग्रवाल, कुलसचिव, स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें