फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रीति ने कजाकिस्तान में एशियन चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के वार्ड एक निवासी बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रीति पवार ने मंगलवार को कजाकिस्तान में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप में कजाकिस्तान की खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल जीता। प्रीति के पिता सोमबीर सिंह ने बताया कि प्रीति ने सात मई को देर शाम लगभग आठ बजे चैंपियनशिप में गोल्ड मिलने की खबर मिली। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्रीति के पिता सोमबीर सिंह महम पुलिस चौकी में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं। प्रीति महम में ही महम बॉक्सिंग क्लब में प्रैक्टिस करती है। उन्होंने बताया कि महम पहुंचने पर प्रीति का भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

इन प्रतियोगिताओं में प्राप्त कर चुकी है पदक
प्रीति बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उसने 2021 में दुबई में आयोजित एशियन यूथ चैंपियनशिप में सिल्वर, 2022 में जॉर्डन में आयोजित सीनियर एशियन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज, 2023 में चीन में आयोजित एशियन गेम प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर विश्व की सबसे बड़ी प्रतियोगिता ओलंपिक के लिए टिकट पक्की कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें