06सीटीके23... वैश्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्री प्राइमरी विंग के उद्घाटन समारोह में
रोहतक। वैश्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्री-प्राइमरी विंग का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एडवोकेट नवीन कुमार गुप्ता रहे। अध्यक्षता वैश्य एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान नवीन कुमार जैन ने की। सोसाइटी के महासचिव श्याम लाल गर्ग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गर्वनिंग बॉडी के सदस्य राधेश्याम पुट्ठी वाले, राजेश नवल, सुभाष गुप्ता, कॉलेजियम मेंबर्स अंकुर जैन, अनिल जैन, दीपक गोयल, गौरव अग्रवाल, ईश्वर सिंगला, राहुल जैन, राजेश गुप्ता, सुनील जैन, आदिश जैन और संजय गोयल भी उपस्थित रहे। विद्यालय में प्री प्राइमरी विंग 2 वर्ष से 3 वर्ष के बच्चों के लिए खोला गया है। संवाद