बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप की ओर से 100 दिन का चैलेंज दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को चैलेंज के 50 दिन पूरे हुए तो इस दौरान आंबेडकर स्टेउियम मेें अल्ट्रा रन का आयोजन किया गया। इसमें बीआरजी के धावक प्रवीण सांगवान ने 105 किलोमीटर की दौड़ पूरी की। इस चैलेंज में काफी संख्या में खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
ग्रुप के सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि 100 दिन के चैलेंज का शनिवार को 50वां दिन रहा। धावक आधा चैलेंज पूरा कर चुके हैं। शुक्रवार की रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक यह अल्ट्रा रन आंबेडकर स्टेडियम में हुई। 50 दिन के चैलेंज पूरा करने के बाद अपनी परफार्मेंस (प्रेक्टिस) को जांचने के लिए सभी ने इसमें भाग लिया और क्षमता अनुसार दूरी दौड़कर आने वाली अल्ट्रारन के लिए खुद को तैयार किया। अल्ट्रारनर प्रवीन सांगवान ने 10 घंटे 30 मिनट में 105 किलोमीटर दौड़ पूरी की और 24 घंटे की स्टेडियम रन में बेहतर प्रदर्शन कर टीम इंडिया में चयन के लिए तैयार किया है। वहीं 100 दिन के चैलेंज के कारण बहादुरगढ़ में अब काफी अल्ट्रारनर (लंबी दौड़ के धावक) तैयार हो रहे हैं। बीआरजी का मकसद बहादुरगढ़ में छिपे हुए टैलेंट को बाहर लाकर एक मुकाम पर पहुंचाना है।
पहले भी बहादुरगढ रर्नस ग्रुप के धावक बादल और अंजू टीम इंडिया में अपनी जगह बना चुके हैं। आस्ट्रेलिया अल्ट्रारन में भारत को जीत हासिल करा चुके परवीन सांगवान ने 105 किलोमीटर, धर्मवीर सैनी ने 54 किमी, सरनाम सिंह ने 52 किमी, धर्मवीर सैन ने 52 किमी, ब्रह्मप्रकाश मान ने 51 किमी, सागर ओहल्याण ने 44 किमी, नरेन्द्र जांगड़ा ने 43, सुनील कुमार ने 38 किमी, अजय कंडोल ने 36 किलोमीटर, दीपक छिल्लर ने 33 किलोमीटर, रमेश कुमार शर्मा ने 21 किलोमीटर, गुलाब ने 21 किमी, पुष्कर ने 21 किलोमीटर दौड़ कर अपनी क्षमता को जांचा। वहीं सुमित दलाल की अगुवाई मे लक्ष्य सांगवान, पीयूष, आकाश काजला, शाइब, प्रिंस दहिया, शुभम दहिया, अयान दहिया, टिंकू, निशू, उज्जवल मिश्रा, राजकुमार हिमांशु, मोहन, उज्जवल जून, विशाल राणा, जतिन ने साथ में दौड़कर बीआरजी के धावकों का हौसला बढ़ाया।
-फोटो 51 : दौड़ में भाग लेने वाले बीआरजी के धावक।