फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से जमानत पर आने के एक दिन बाद ही कर दी थी प्रवीण उर्फ स्वामी की हत्या

विज्ञापन
हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया काबू। विज्ञप्ति
विज्ञापन
पुलिस ने सांपला के गिझी रोड पर बंद पड़ी फैक्टरी के पीछे हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दिया है। सांपला निवासी प्रवीण उर्फ स्वामी की पुरानी रंजिश के चलते गला घोंटकर हत्या की गई थी। साथ ही शव को पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी गई थी। सांपला पुलिस ने सांपला के ही युवक गौतम उर्फ पैना को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक दिन के रिमांड के बाद बुधवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जबकि दूसरे युवक की तलाश में पुलिस छापा मारा जा रहा है।
विज्ञापन

सांपला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश सैनी ने बताया कि 13 अक्तूबर को सुबह 8 बजे सूचना मिली कि गीझी रोड पर बंद फैक्टरी के पीछे पानी की हौदी में एक युवक की जली हालत में शव पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, जिसमें गला घोंटकर हत्या करके बाद जलाने की बात सामने आई। 15 अक्तूबर को अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। दिवाली से दो दिन पहले शव की शिनाख्त प्रवीण उर्फ स्वामी पुत्र राकेश निवासी वार्ड नंबर 5 सांपला के तौर पर हुई।
पहले शराब पिलाई, फिर गला घोंटकर की हत्या
थाना प्रभारी राकेश ने बताया कि जांच में पता चला कि प्रवीण उर्फ स्वामी चोरी के मामले में जेल में बंद था। 7 अक्तूबर को जमानत पर बाहर आया था। आठ अक्तूबर को गौतम उर्फ पैना व उसका दोस्त मनीष उसे घर से बुलाकर ले गए। तीनों ने गिझी रोड पर बंद पड़ी फैक्टरी के पीछे बैठकर शराब पी। नशा होने पर गौतम ने प्रवीण को पकड़ लिया, जबकि मनीष ने गले में परना डालकर घोंट दिया। पेट्रोल निकाल कर प्रवीण के शव को जला दिया। जलने के बाद हौद में डालकर फरार हो गए। साथ ही वारदात में इस्तेमाल बाइक को गिझी रोड पर आग लगा दी, जो दिल्ली से चोरी की गई थी। पुलिस ने आरोपी गौतम को काबू कर अदालत में पेश किया, जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया। पूछताछ के बाद बुधवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। जबकि दूसरा आरोपी मनीष अभी फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें