10सीटीके13...गुरुद्वारा बंगला साहिब में शब्द कीर्तन करता रागीजत्था। संवाद
रोहतक। गुरुद्वारा बंगला साहिब में सिख धर्म के दूसरे गुरु अंगददेव साहिब का प्रकाश पर्व मनाया गया। हरप्रीत सिंह मुक्तसर साहिब वालों ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। कार्यक्रम की सेवा सरदार अवतार सिंह खुराना ने की। इस बाद संगतों ने लंगर छका। इस मौके पर सिमरन खुराना, महेंद्र सिंह ढींगरा, प्रिंस टेकर, परमजीत सिंह सचिव, अवतार सिंह कोचर व मोहनजीत सिंह मोजूद रहे। ब्यूरो