फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों को दी रोजगार कौशल की व्यावहारिक जानकारी

विज्ञापन
29सीटीके28..एमडीयू में सात दिवसीय- स्किल्स एंड एम्लॉयबिलिटी एनहांसिंग कार्यशाला में मौजूद विद्य
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के इमसॉर व सीसीपीसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय-स्किल्स एंड एम्लॉयबिलिटी एनहांसिंग कार्यशाला रविवार को संपन्न हुई। इसमें इमसॉर के 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को कौशल विकास और रोजगार कौशल बारे व्यावहारिक जानकारी दी। कार्यशाला में विद्यार्थियों के प्रेजेटेंशन स्किल्स, कम्यूनिकेशन स्किल्स, इंटरव्यू स्किल्स, बॉडी लैंग्वेज समेत अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष फोकस किया गया।
विज्ञापन

सीसीपीसी निदेशिका प्रो. दिव्या मल्हान ने कार्यशाला में महेंद्रा प्राइड फाउंडेशन के ट्रेनर रवींद्र सिंह, संदीप सुनेजा व दीपाली गंभीर ने कौशल विकास और रोजगार कौशल की जानकारी दी। विद्यार्थी तरुण, भूपेंद्र व याशित ने कार्यशाला बारे फीडबैक प्रस्तुत की। इस मौके पर इमसॉर प्राध्यापक डाॅ. सीमा सिंह व डाॅ. जितेन्द्र राठी ने कार्यशाला ट्रेनर्स को सम्मानित किया। कार्यशाला आयोजन में सीसीपीपीसी उप निदेशक डाॅ. अमन वशिष्ठ, सुमन, नीलम व नरेंद्र व सीसीपीसी स्टूडेंट कोआर्डिनेटर्स अदिति, साक्षी, भारती, गगन, साजन व सोनिया ने विशेष सहयोग दिया।
एमडीयू से पीजी डिप्लोमा के लिए 10 करें आवेदन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में संचालित सर्टिफिकेट व पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में सत्र 2024-25 में एडमिशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा ने बताया कि प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 15 अक्तूबर को डिस्प्ले की जाएगी। अपडेटेड ओवरऑल मेरिट लिस्ट 19 अक्तूबर को डिस्प्ले की जाएगी। एडमिशन के लिए संबद्ध विभाग में पहली काउंसिलिंग फिजिकल मोड में 21 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। एडमिशन मिलने की सूरत में 22 अक्तूबर तक ऑनलाइन फीस जमा करानी होगी। रिक्त सीट की सूची 23 अक्तूबर को डिस्प्ले की जाएगी। दूसरी काउंसिलिंग 24 अक्तूबर को डिस्प्ले की जाएगी। फीस 25 अक्तूबर तक जमा करानी होगी। रिक्त सीट की सूची 26 अक्टूबर को जारी की जाएगी। तीसरी काउंसिलिंग 5 नवंबर को आयोजित की जाएगी और फीस 6 नवंबर तक जमा होगी। कक्षाएं 6 नवंबर से प्रारंभ होंगी। एडमिशन की कट ऑफ डेट 20 नवंबर रहेगी। सर्टिफिकेट तथा पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों का ब्यौरा, पात्रता, सीटों की संख्या, फीस समेत अन्य विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध प्रॉस्पेक्ट्स से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें