संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की पीजी पाठ्यक्रमों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 30 मई से प्रारंभ होंगी। लेकिन एमबीए की प्रैक्टिकल परीक्षाएं अभी नहीं होगी।
परीक्षा नियंत्रक डाॅ. बीएस सिंधु ने बताया कि पीजी पाठ्यक्रमों- एमए, एमएससी, एमकॉम, एम.वोक, एम.लिब, एमसीए, एमएचएमसीटी, एमटीटीएम, एम.टेक, एम.प्लानिंग, एम. आर्क दो वर्षीय के दूसरे व चौथे सेमेस्टर की रेगुलर व री-अपीयर तथा तीसरे सेमेस्टर की री-अपीयर, एमबीए को छोड़कर बाकी सभी पंच वर्षीय समेकित पाठ्यक्रमों के दूसरे, चौथे, छठे, आठवें, दसवें सेमेस्टर की रेगुलर व री-अपीयर की प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी।
इसके अलावा पांचवें व नौवें सेमेस्टर की केवल री-अपीयर (एचएमसीटी पांचवें सेमेस्टर पर लागू नहीं), एमएफए छह वर्षीय समेकित पाठ्यक्रम के दूसरे, चौथे, छठे, आठवें, दसवें व बारहवें सेमेस्टर की रेगुलर व री-अपीयर तथा सातवें व 11वें सेमेस्टर की केवल री-अपीयर, एम.फार्मेसी के प्रथम व तीसरे सेमेस्टर की री-अपीयर तथा दूसरे व चौथे सेमेस्टर की रेगुलर व री-अपीयर, पीएचडी कोर्स वर्क की रेगुलर व री-अपीयर तथा एमफिल के प्रथम व दूसरे सेमेस्टर की केवल री-अपीयर की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 30 मई से 10 जून तक आयोजित की जाएंगी। डेटशीट विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।