रोहतक। एमडीयू की एमएड की री-अपीयर प्रैक्टिकल परीक्षाएं 29 मई से 6 जून तक आयोजित की जाएंगी। इसमें एमएड दूसरे सेमेस्टर रेगुलर व री-अपीयर, तीसरे सेमेस्टर की केवल री-अपीयर, एमएड स्पेशल एजुकेशन दूसरे सेमेस्टर की रेगुलर व री-अपीयर और तीसरे सेमेस्टर की री-अपीयर की प्रैक्टिकल परीक्षाएं शामिल हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. गुलशन तनेजा ने बताया कि उपरोक्त प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट व अन्य विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। ब्यूरो