30सीटीके03- नेकीराम कॉलेज में निबंध व श्लोकोच्चारण स्पर्धा की विजेता छात्राओं को सम्मानित करती
फोटो : 30 सीटीके 03
रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को निबंध लेखन और श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इसका नेतृत्व डॉ. लोकेश बलहारा ने किया। महिला सशक्तीकरण विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्राची ने प्रथम, सुमित ने द्वितीय और अनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. विकास कुमार, डॉ. ईशा कपूर ,डाॅ. शोकीना, डॉ. सुनील, डॉ. दलबीर सिंह, संस्कृत विभागाध्यक्ष से डॉ. निर्मला, कोमल वर्मा, सरिता आदि मौजूद रहे। संवाद