रोहतक। शहर के कई हिस्सों में रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 33 केवी न्यू ग्रेन मार्केट पावर हाउस की बिजली मरम्मत कार्य के चलते सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। इस कारण वैश्य कॉलेज, नया पड़ाव, अग्रसेन कॉलोनी, जनता कॉलोनी, कच्चा बेरी रोड, न्यू जनता कॉलोनी, सुनारिया रोड, श्री राम नगर, हरी सिंह कॉलोनी, कुंज विहार, नई अनाज मंडी, नई सब्जी मंडी, शुगर मिल कॉलोनी, अजीत कॉलोनी, राजेंद्र कॉलोनी, पालिका कॉलोनी, रेलवे फीडर व ओमैक्स इलाका प्रभावित रहेगा। सुबह 12 से शाम 3 बजे तक लाढ़ौत रोड, हैफेड रोड, आजादगढ़, दिल्ली रोड, सुखपुरा, उत्तम विहार की बिजली बंद रहेगी। वहीं, 33 केवी ओल्ड पावर हाउस की लाइन पर मरम्मत कार्य होने से सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। डीएलएफ कॉलोनी, जगदीश कॉलोनी, चिन्योट कॉलोनी, रामनगर, नेताजी नगर, गांधीनगर, जवाहर नगर, आर्य नगर शिवम एनक्लेव, सर्कुलर रोड, गांधी कैंप, घनीपुरा, पटेल नगर, श्री नगर कॉलोनी, एकता कॉलोनी प्रभावित रहेगी। संवाद