फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कई कॉलोनियों में आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

Sat, 31 Jan 2026 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर की कई कॉलोनियों में शनिवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इंडस्ट्रियल एरिया के 33 केवी सब स्टेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस कारण सुबह 8:45 से 10:45 बजे तक सब्जी मंडी चौक, गुलाब रेवड़ी चौक, चमेली मार्केट, कसाई चौक, कच्चा बेरी रोड, इंदिरा मार्केट, रेलवे रोड, गौड़ कॉलेज बाबरा चौक मालगोदाम रोड की सप्लाई बंद रहेगी। 11 केवी सुपवा फीडर व 11 केवी स्ट्रीट लाइट फीडर पर पुराने तार बदले जाएंगे। इस कारण फीडर की सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली गुल रहेगी। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से 11 केवी लक्ष्मी नगर फीडर की लाइट भी सुबह 10 से 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान सुपवा गर्ल्स हॉस्टल, सेक्टर-6, बस स्टैंड के साथ मार्केट, विशाल नगर, आजादगढ़, दिल्ली रोड, लक्ष्मी नगर, विकास नगर, किशनपूरा, मानसरोवर काॅलोनी, झंग कॉलोनी, सनसिटी क्षेत्र में बिजली गुल रहेगी। वहीं, सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक सेक्टर-1 व विनय नजर की सप्लाई भी बंद रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें